129 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में 117 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। अलग-अलग कोर्सेज और सब्जेक्ट्स में टॉप करने वाली 56 छात्राओं को मेडल मिलेंगे। वहीं 21 छात्रों को भी मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.केजी सुरेश शामिल होंगे। राजभवन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल करेंगी। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Zaman Times