Breaking News

भारत के इस राज्य में मिला ‘मंकीपॉक्स’ का केस, दुबई से आया शख्स संक्रमि

 

Image Source : FILE
देश में मिला मंकीपॉक्स का मामला। (सांकेतिक फोटो)

भारत में एक बार फिर से मंकीपॉक्स का ममला सामने आया है। इस बार इस बीमारी का मामला कर्नाटक में दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दुबई से आया एक शख्स जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दुबई से आया 40 साल का एक शख्स जांच में मंकी पॉक्स से संक्रमित पाया गया है। और बताया है कि कर्नाटक में इस साल मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है।

19 साल से दुबई में था शख्स

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा 22 जनवरी की तारीख को उडुपी जिले के करकला क्षेत्र के एक 40 वर्षीय पुरुष में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक, शख्स बीते 19 साल से दुबई में रह रहा था और बीते 17 जनवरी को कर्नाटक के मंगलुरु आया था।

चकत्ते और बुखार के लक्षण दिखे

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जब शख्स दुबई से वापस आया तब उसमें चकत्ते के लक्षण दिखे। इससे दो दिन पहले उसे बुखार भी आया था। इसके बाद शख्स को तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। इसके बाद शख्स का नमूना लेकर बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और उसके बाद एनआईवी, पुणे भेजा गया।

अब कैसी है शख्स की हालत?

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सलाह दी है कि मंकीपॉक्स की संक्रामकता बहुत कम है। ऐसे किसी मामले की जानकारी देने में घबराना नहीं चाहिए। बीमारी से जुड़े सामान्य लक्षणों जैसे बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, ठंड लगना, पसीना आना, गले में खराश और खांसी के साथ त्वचा पर चकत्ते आदि पर नजर रखें और जांच करवानी चाहिए।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *