उन्नाव के बिछिया ब्लॉक के सराय कटियान गांव में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आई। जन चौपाल में सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश और बिछिया CHC के प्रभारी बिना ड्रेस कोड क
.
जिसे लेकर प्रभारी मंत्री ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा- क्या आपको यह शर्म नहीं आती कि आप बिना ड्रेस कोड के जन चौपाल में आए हैं ? यह घटना तब हुई जब मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुशासन और कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए और ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
जन चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने जब अधिकारियों की उपस्थिति पर ध्यान दिया, तो पाया कि बिछिया CHC के प्रभारी और सीएमओ दोनों ही बिना ड्रेस कोड के वहां पहुंचे थे। इससे नाराज मंत्री ने सीएमओ से सवाल करते हुए कहा, “क्या आपको यह शर्म नहीं आती कि आप बिना ड्रेस कोड के जन चौपाल में आए हैं?”
मंत्री की इस फटकार के बाद सभी उपस्थित लोग सकते में आ गए। प्रभारी मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी से इस मामले पर स्पष्टीकरण लेने और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने कहा- दवाइयां नहीं मिल रही जन चौपाल में जब मंत्री ने ग्रामीणों से पूछा- क्या उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, ग्रामीणों ने जवाब दिया कि उन्हें दवाइयां नहीं मिल रही हैं। यह सुनकर प्रभारी मंत्री और अधिकारियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिखी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कई बार स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है, लेकिन वहां दवाइयां उपलब्ध नहीं होतीं और इलाज की स्थिति भी ठीक नहीं रहती।
जनता की सेवा का मामला, लापरवाही बर्दाश्त नहीं इस जवाब से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और प्रभारी मंत्री ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे तुरंत व्यवस्था सुधारें और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। इस घटनाक्रम ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी और यह साफ हो गया कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए, क्योंकि यह जनता की सेवा का मामला है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री की इस कड़ी कार्रवाई और चेतावनी ने अधिकारियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने के लिए मंत्री ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम उठाने के आदेश दिए।
Source Agency News
Zaman Times