Breaking News

मंत्री दिनेश सिंह ने श्रद्धालुओं को वितरित किया भोजन: रायबरेली में कैंप कार्यालय की स्थापना, विश्राम और भोजन की मुफ्त व्यवस्था – Raebareli News

 

 

रायबरेली में मंत्री दिनेश सिंह ने श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में रायबरेली के मामा चौराहे पर एक विशेष कैंप कार्यालय की स्थापना की गई है। यह कैंप श्रद्धालुओं को विश्राम और भोजन की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करेगा।

 

भाजपा ने एक व्यापक योजना तैयार की है, जिसके तहत लखनऊ से प्रयागराज के बीच पड़ने वाले सभी जिलों में पार्टी के पदाधिकारी और मंत्री श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था महाकुंभ के दौरान निरंतर चलती रहेगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रायबरेली स्थित कैंप कार्यालय का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है। यहां श्रद्धालुओं को न केवल विश्राम का स्थान मिलेगा, बल्कि उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। यह पहल भाजपा की ओर से धार्मिक यात्रियों के प्रति समर्पण और सेवा भाव को दर्शाती है।

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह।

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते यूपी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह।

इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा आने जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर जो सुविधा मुहैया कराई जा रही है। वह निश्चित ही कारगर साबित हो रही है। इतना ही नहीं रायबरेली में चार जगह श्रद्धालुओं के रुकने के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं में 10000 से अधिक श्रद्धालु रुक कर विश्राम कर सकते हैं और उनके खाने-पीने से लेकर शौचालय तक की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का हमेशा विरोधाभाष किया है यह उनके फितरत में शामिल है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *