Breaking News

मुजफ्फरनगर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री: अधिकतम तापमान में भी गिरावट, तेज हवाओं से ठिठुरन, अगले 3 दिन और बढ़ेगी सर्दी – Muzaffarnagar News

 

मुजफ्फरनगर में सर्दी ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। बीती रात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। न्यूनतम तापमान जहां 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, वहीं महसूस होने वाली ठंड 6 डिग्री के आसपास रही।

.

आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा है, जबकि तेज़ झोंकों की गति 30 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है। इस कारण ठंड का असर और अधिक महसूस हो रहा है।

4 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…

जिले में आज सुबह धुंध की चादर बिछी रही। सूरज उगने के बावजूद आसमान साफ नजर नहीं आया। धुंध के कारण आज भी दूर की विजिबिल्टी कम रही, जिससे सुबह-सुबह दफ्तर और स्कूल जाने वालों को थोडी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध कुछ हद तक छंटी, लेकिन धूप कमजोर ही नजर आई।

हवा की तेज़ रफ्तार ने ठंड के असर को और बढ़ा दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं अपने साथ ठंडी लहरें लेकर आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का असर गहराने की उम्मीद है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

अगले तीन दिनों का संभावित तापमानः

25 जनवरी 2025: न्यूनतम तापमान: 7°C, अधिकतम तापमान: 22°C

26 जनवरी 2025: न्यूनतम तापमान: 6°C, अधिकतम तापमान: 22°C

27 जनवरी 2025: न्यूनतम तापमान: 7°C, अधिकतम तापमान: 22°C

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *