Breaking News

आगरा में बारिश और घने कोहरे के बीच गलन बढ़ी, ठंडी हवाओं ने किया असर; 1-2 फरवरी को फिर बारिश की चेतावनी

 

आगरा में रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिसके बाद सुबह घना कोहरा छा गया। ओस और ठंडी हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई, हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की गई। सुबह का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल सकती है। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई और कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की गति कम रही।

आने वाले दिनों की बात करें तो गुरुवार को भी कोहरा रहने की संभावना है, जबकि 1 और 2 फरवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *