Breaking News

स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने दी कार्यबंदी की चेतावनी: लखनऊ से सीतापुर पहुंची यात्रा, 26 अक्टूबर से आंदोलन करेंगे – Lucknow News

 

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए सीतापुर, लखीमपुर, खीरी, हरगांव सहित विभिन्न नगरपालिकाओं और नगरपंचायतों का दौरा किया। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि नगर विकास विभाग

.

संपर्क के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी

महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र और महामंत्री राकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर महासंघ मजबूर होकर आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर विकास विभाग को कई पत्राचार और ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से प्रदेश भर में कार्यबंदी की जाएगी। इस क्रम में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष रामकुमार रावत और अन्य पदाधिकारियों ने दौरा कर कर्मचारियों को एकजुट करने की अपील की। संगठन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यदि समय पर समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में निकाय कर्मचारियों को जानकारी देकर मतदान में निर्णायक भूमिका निभाने की अपील की जाएगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *