Breaking News

सुनीता की पृथ्वी वापसी पर जितेंद्र सिंह का बयान, जानिए कहां लैंड करेगा यान।

अंतरिक्ष में फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का यान धरती के लिए रवाना हो गया है। बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। इनके भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 मिनट पर इसके फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतरने की संभावना है। सुनीता विलियम्स की धरती में वापसी को लेकर भारत में भी खुशी की लहर है।

 

सुनीता विलियम्स को कहा- भारत की बेटी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘भारत की बेटी’ कहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लौटने का इंतजार कर रही है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग नौ महीने बिताए हैं।

पूरी दुनिया को किया गौरावान्वित

जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा, ‘देश को उन पर ‘गर्व’ है। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए देश प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने (सुनीता विलियम्स) भारत की बेटी होने के नाते पूरी दुनिया को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है जो उन्हें सौंपा गया था।’

सुनीता विलियम्स की भारतीय जड़ों का उल्लेख

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बहुत ही सुखद संयोग यह है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महाकुंभ पर एक बयान दिया और संयोग से सुनीता ने भी कुंभ के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं हैं। मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुजरात में सुनीता विलियम्स की भारतीय जड़ों का भी उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने 1 मार्च को सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

इस बात पर भी जोर डाला कि भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विलियम्स को 1 मार्च को लिखे गए पत्र के बारे में पूछे जाने पर राज्य मंत्री ने कहा, ‘उनके और भारत के बीच और निश्चित रूप से गुजरात, जिस राज्य से वह ताल्लुक रखती हैं के बीच बहुत गहरा संबंध है। यह इस बात का भी संकेत है कि नासा सहित भारत के बाहर की अधिकांश अंतरिक्ष एजेंसियां ​​अब अपने अधिकांश महत्वपूर्ण मिशनों का नेतृत्व भारतीय लड़के और लड़कियों से करवा रही हैं।

जानिए कहां लैंड करेगा अंतरिक्ष यान?

सुनीता विलियम्स को लेकर आ रहा अंतरिक्ष यान, जो स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल है। अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में लैंड करेगा। यह लैंडिंग ‘स्प्लैशडाउन’ के रूप में होगी, जिसमें यान पैराशूट की मदद से समुद्र में उतरेगा। यह घटना भारतीय समयानुसार 19 मार्च 2025 को सुबह 3:27 बजे होने की संभावना है। फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर यह स्प्लैशडाउन नासा और स्पेसएक्स द्वारा निर्धारित स्थानों में से एक है, जो मौसम और अन्य परिस्थितियों के आधार पर चुना जाता है। यह प्रक्रिया अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और यान की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर समुद्र में की जाती है।

About Zaman-Admin

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बाद भी क्यों बढ़ रहा तनाव? सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी का कड़वा सच

  Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *