Breaking News

फिन एलन के विस्फोटक शतक से KKR की शानदार जीत, दिल्ली 8 विकेट से पराजित

 

Kolkata Knight Riders ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 8 विकेट से हरा दिया। IPL 2026 में कोलकाता की यह लगातार चौथी जीत रही, जिससे टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए थे, लेकिन कोलकाता ने यह लक्ष्य 34 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे Finn Allen, जिन्होंने विस्फोटक शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

फिन एलन ने बनाया नया रिकॉर्ड

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया। यह IPL इतिहास में KKR के लिए सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Sunil Narine और Venkatesh Iyer के नाम था, जिन्होंने 49-49 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी।

KKR के लिए सबसे तेज शतक:

  • 47 गेंद — Finn Allen
  • 49 गेंद — Sunil Narine
  • 49 गेंद — Venkatesh Iyer
  • 53 गेंद — Brendon McCullum

फिन एलन 47 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में 5 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उन्होंने 80 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे। खास बात यह रही कि 34 गेंदों में 53 रन पर खेलने के बाद उन्होंने अगली 13 गेंदों में 47 रन ठोक दिए।

लगातार चौथी जीत से KKR की वापसी

सीजन की शुरुआत में लगातार छह मैचों में जीत का इंतजार करने वाली कोलकाता टीम अब लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। 10 मैचों में टीम के 9 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में उसकी स्थिति मजबूत हो गई है। अगर KKR अपने बाकी चारों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम 17 अंकों तक पहुंच सकती है।

दिल्ली की बल्लेबाजी रही फीकी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से Pathum Nissanka ने 50 रन और Ashutosh Sharma ने 39 रन बनाए, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। गेंदबाजी में Axar Patel और Lungi Ngidi को छोड़ बाकी गेंदबाज KKR के बल्लेबाजों के सामने बेअसर नजर आए।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *