Breaking News

‘योगी की चुनौती पर केजरीवाल ने पहले ही मानी हार’: दारा सिंह चौहान बोले- जेलों में 10 महीने में कम हुए 13 हजार कैदी – Gonda News

 

गोंडा में कारागार मंत्री का किया गया स्वागत।

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने गोंडा दौरे के दौरान जेलों की स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीने में राज्य की जेलों में ओवरक्राउडिंग में उल्लेखनीय कमी आई है। जहां पहले 25-26 हजार की अतिरिक्त भीड़ थ

.

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई जेलों का निर्माण किया जा रहा है और नए बैरक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जेलों में भीड़ की समस्या पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि जेलों में कैदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।

राजनीतिक टिप्पणियों में, चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की चुनौती स्वीकार नहीं कर पाए और पहले से ही हार मान चुके हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहों के बावजूद भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।

वहीं विपक्ष द्वारा सीएम योगी के विकास पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर कहा कि विपक्ष को जो प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास हुआ है वह हजम नहीं हो रहा है। इन लोगों को अभी से डर सताने लगा है इसी तरीके से अगर उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरीके से विकास में लगी हुई अगर लगी रहेगी। हमारी सरकार ने हर हाथ को कम देने का संकल्प लिया है अगर यह होता रहा तो 2027 में विरोधी दलों का खाता नहीं खुलेगा इसीलिए विपक्ष के लोगों में छटपटाहट है।

क्या कहा था केजरीवाल के खिलाफ योगी आदित्यनाथ ने….

23 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ने यमुना के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा था कि आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं? इन्होंने (AAP सरकार) यमुना को गंदे नाले में बदल दिया है. प्रयागराज में गंगा की अविरल धारा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्डों में सड़कें हैं? ये कोई विकास का काम नहीं करना चाहते हैं. जनता को बुनियादी सुविधाएं मिलें, ये वो काम नहीं करना चाहते हैं. इनका तो एक ही कार्य है, प्रातः काल होते ही सोशल मीडिया पर ट्वीट करना. प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को गुमराह करना। AAP सपैठियों को आधार बांट रही है. रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *