Breaking News

पोरबंदर हेलीकॉप्टर हादसे में कानपुर देहात के जवान की मौत: भारतीय तटरक्षक बल में पायलट थे, पिता भी फौज से रिटायर – Kanpur Dehat News

पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में कानपुर के श्याम नगर निवासी सुधीर यादव भी शामिल थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही कानपुर व कानपुर देहात में शोक की ल

.

सुधीर यादव, जो भारतीय तटरक्षक बल में पायलट थे। वह मूल रूप से कानपुर देहात के हरकिशनपुर गांव के निवासी थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी पिछले 18 वर्षों से कानपुर नगर के श्याम नगर में रह रहा है। सुधीर के बड़े भाई धर्मेंद्र भी भारतीय वायुसेना में तैनात हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर की शादी भी कुछ महीने पहले हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि वह सभी गांव के बेटे सुधीर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कानपुर जाएंगे।

पिता नवाब सिंह यादव भी फौज से रिटायर ग्राम प्रधान अशर्फी ने बताया कि जवान के पिता नवाब सिंह यादव भी फौजी से रिटायर हैं। गांव में उनकी खेती बड़ी है। वह साल में एक बार गांव आते जरूर है। पिछले 18 वर्षों से पूरा परिवार कानपुर नगर में रह रहा है। यहां पर उनका पुराना मकान है जो काफी जर्जर हो चुका है। यहां पर कोई नहीं रहता है। जवान की मौत से गांव में मातम छा गया है। सभी लोग जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए कानपुर नगर के लिए जा रहे हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *