Breaking News

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया।

डायमंड लीग के नए सीजन का आगाज 16 मई से हो रहा है। यह लीग कतर के दोहा में खेला जा रहा है। दोहा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो फेंका है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे।नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का थ्रो करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दोहा चरण समाप्त होने तक नीरज दूसरे नंबर पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर नंबर एक पर रहे। उन्होंने पांचवें प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *