Breaking News

कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में नरेश अग्रवाल बने कार्यकारी सदस्य, 1200 से ज्यादा सांसदों ने किया मतदान, हरदोई में उमड़ा बधाइयों का सैलाब।

 

दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कार्यकारी सदस्य पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में कुल 1200 वर्तमान और पूर्व सांसदों ने मतदान किया।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें खेल सचिव पद पर राजीव शुक्ला, संस्कृति सचिव पद पर तिरुचि सिवा और कोषाध्यक्ष पद पर पी. विल्सन निर्विरोध विजयी हुए।

कार्यकारी सदस्य पद के लिए कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें कई प्रमुख नेता मैदान में थे। इनमें प्रदीप गांधी, जसबीर सिंह गिल, नवीन जिंदल, असलम शेर खान, कृष्ण प्रसाद तेनेटी, अक्षय यादव और प्रसून बनर्जी शामिल थे।

नरेश अग्रवाल की जीत को स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *