Breaking News

सोनभद्र में 10 करोड़ का अवैध गांजा नष्ट: बभनी और अनपरा पुलिस की कार्रवाई, 52 मामलों में जब्त नशीला पदार्थ जलाया – Sonbhadra News

 

सोनभद्र में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

सोनभद्र में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य का अवैध गांजा नष्ट किया। यह कार्रवाई अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला में की गई, जहां विभिन्न मुकदमों में जब्त किया गया गांजा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नष्ट किया गया।

.

बभनी पुलिस ने 23 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया 3,931.325 किलोग्राम गांजा नष्ट किया, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ 83 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं, अनपरा पुलिस ने 29 मामलों में बरामद 55.15 किलोग्राम गांजा को नष्ट किया, जिसकी कीमत 13 लाख 78 हजार रुपए बताई गई है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 9 करोड़ 83 लाख रुपए।

इस प्रकार कुल 52 मामलों में जब्त किया गया करीब 3,986 किलोग्राम गांजा, जिसकी कुल कीमत लगभग 9 करोड़ 97 लाख रुपए है, को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाना है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *