Breaking News

रायबरेली में डीएम ने दिलाई ट्रैफिक नियमों की शपथ: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक, 700 स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला – Raebareli News

 

रायबरेली में यातायात सुरक्षा को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 700 स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उप संभागीय विभाग परिवहन के आईडीटीआर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला अधिक

.

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश दिया। जिला अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सुरक्षित यातायात के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर डिवाइडर और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की।

जिला अधिकारी ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन सुरक्षा नियमों का पालन न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *