व्यापारियों ने स्पा सेंटर को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का आरोप है कि शहर के
.
व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी कारण शहर में स्पा सेंटर की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में एक दारोगा पर भी सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट।
व्यापार मंडल के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर स्पा सेंटरों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुछ सेंटरों में नाबालिग लड़कियों से भी अवैध काम कराया जा रहा है।
व्यापारियों ने मांग की है कि सभी स्पा सेंटरों की गहन जांच की जाए, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और संबंधित थानों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कठोर नियम और प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए।
Source Agency News
Zaman Times