Breaking News

मेरठ में DM ने चार्ज लेते ही दिखाई सख्ती: कलेक्ट्रेट में 12 से ज्यादा कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सिटी मजिस्ट्रेट ने मांगा जवाब – Meerut News

 

मेरठ कलेक्ट्रेट में नए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था में सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने सुबह 10:05 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। जांच में एक दर्जन स

.

सिटी मजिस्ट्रेट ने देर से आने वाले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना है कि कुछ बाबू नियमित रूप से देर से आते हैं, जिससे आम जनता को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ता है। कई कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद अपनी सीट पर नहीं बैठते।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को डॉ. वीके सिंह ने जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। सोमवार को उन्हें जनसुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट आना था, लेकिन मवाना तहसील में तहसील दिवस होने के कारण वे वहां चले गए। फिर भी प्रशासनिक सख्ती का असर दिखा और सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कर कार्रवाई की।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *