Breaking News

हाथरस में भक्तों का जत्था वृंदावन के लिए हुआ रवाना: पद संकीर्तन यात्रा का स्थान स्थान पर हुआ जोशीला स्वागत, पूरा वातावरण भक्ति में डूबा – Hathras News

 

हाथरस में आज कस्बा पुरदिलनगर और सिकंद्राराऊ से श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम मंदिर ब्राह्मणपुरी पुरदिलनगर से भक्तों का एक जत्था पैदल संकीर्तन करते हुए श्रीधाम वृंदावन के लिए रवाना हुआ। इसमें काफी भक्तों कीर्तन करते हुए चल रहे

.

इस पदयात्रा में काफी भक्त शामिल थे। यह पदयात्रा आज रात्रि में कस्बा मेंडू रुकेगी और उसके बाद हाथरस शहर होते हुए मथुरा के राया पहुंचेगी । कल यह पदयात्रा राया में रुकेगी। इसके बाद यह पदयात्रा मथुरा में विभिन्न मंदिरों में होते हुए श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी। इस पदयात्रा में भक्त भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर भक्तों ने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति में डूब गया। भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… इस मौके पर मुख्य रूपसे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, अमन गुप्ता, रवि कुशवाहा, राज वार्ष्णेय सभासद ,चेतन पंडित ,बबलू सिसोदिया ,आकाश दीक्षित ,पवन शर्मा ,विष्णु कुशवाहा, मयंक उपाध्याय, राहुल हिंदूवादी, प्रियांशु पंडित, विष्णु कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *