Breaking News

गाजियाबाद में कोरोना के 4 नए केस दर्ज, मरीजों की संख्या हुई 45, 31 वर्षीय महिला भी संक्रमित – गाजियाबाद न्यूज।

 

गाजियाबाद में कोरोना के 4 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 48 घंटों में जिले में कुल 16 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना के मामलों की संख्या 45 पहुंच गई है, जिनमें से 20 सक्रिय केस हैं। 2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं, 18 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 25 लोग…

बढाई जा रही जांच

सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार, कविनगर में 31 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव मिली हैं, पिछले तीन दिन से फीवर व जुकाम है। कमला नेहरू नगर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिले।

कविनगर में 28 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। क दिल्ली से सटे खोड़ा की रहने वाली 58 वर्ष की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। CMO ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड की गाइड लाइन के तहत होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिन्हें कोविड के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी देखरेख की जा रही है।

2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क वाले जो लोग हैं सर्विलास टीम उनकी भी कोविड की जांच कर रही है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *