Breaking News

बलरामपुर में बिजली की समस्या से जनता परेशान: महिला कार्यकर्ता ने 8 घंटे तक दिया धरना, अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन तो दिया, लेकिन हालात अब भी नहीं बदले – बलरामपुर समाचार।

बलरामपुर में पिछले तीन दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अभी भी विद्युत कटौती की समस्या का निदान नहीं हो पाया है.

 

गुरुवार को दोपहर 11 बजे सामाजिक कार्यकर्ता वैष्णवी सिकरवार ने वीर विनय चौराहे पर धरना शुरू किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर अन्न-जल त्याग दिया। पुलिस प्रशासन के हटाने के प्रयास के बावजूद उन्होंने दो घंटे तक अकेले धरना जारी रखा।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शाबान अली सहित कई लोगों ने धरने में शामिल होकर समर्थन दिया। शाम 6:50 बजे विद्युत विभाग के एसडीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ की सार्वजनिक अपील के बाद वैष्णवी सिकरवार ने लस्सी पीकर अपना अनशन समाप्त किया।

नगर क्षेत्र में रात के समय तीन से चार बार बिजली कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब है। किसान, व्यापारी और छात्र सभी परेशान हैं। जनपद के कई हिस्सों में लोग आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *