बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक गंभीर विवाद सामने आया है, जहां एक पेट्रोल पंप मालिक द्वारा कब्रिस्तान, मंदिर और तालाब जाने वाले मार्ग पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। देवरई कलां गांव में स्थित महेश्वरी फ्यूल पंप के मालिक द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है।
बुधवार को मामला तब और गरमा गया जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रास्ता पिछले 100 वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में है।

पेट्रोल पंप मालिक ने रास्ते पर पिलर लगाकर अवैध कब्जा किया।
इस पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बख्शी का तालाब नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह (गप्पू सिंह) भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने इस मामले में बीकेटी के उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी को भी शिकायत की है।

देवरई कलां गांव के लोगों ने आक्रोश जताया।
हालांकि, बुधवार को अवकाश होने के कारण तहसील बंद थी, जिससे तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पूर्व चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि तालाब, कब्रिस्तान और मंदिर प्राचीन धरोहर हैं। इनके रास्ते को किसी भी स्थिति में बंद नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों में इस अवैध कब्जे को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source Agency News
Zaman Times