Breaking News

30 साल में कितना बदल गई शाहरुख खान की ‘ऐना’, टेढ़े-मेढ़े दात देख फैंस ने किया पहचानने से भी इंकार

 

Image Source : INSTAGRAM
सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शाहरुख खान।

शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्मों की जब भी बात होती है तो ‘कभी हां कभी न’ की हमेशा चर्चा होती है। 30 साल पहले बड़े पर्दे पर आई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी की तरह ही फिल्म के किरदार भी लोगों को काफी पसंद आए थे। ये किरदार आज भी लोगों के दिनों में बसते हैं। बीते सालों में फिल्म की कास्ट अब काफी बदल गई है। इस फिल्म में दो मुख्य किरदार थे, एक सुनील का जिसे शाहरुख खान ने निभाया था और दूसरा किरदार ऐना का जिसे एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने निभाया था। ऐना का किरदार एक ईसाई लड़की का था, जिससे शाहरुख खान के किरदार को प्यार हो जाता है, लेकिन लड़की उन्हें अंत में फ्रेंडजोन कर देती हैं और दीपक तिजोरी यानी क्रिस से शादी कर लेती है।

बदल गया है लुक

जब ये फिल्म रिलीज हुई थी को लोग ऐना के दीवाने हो गए थे। फिल्म में ऐना का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की खूबसूरती के चर्चे हर ओर थे। फिल्म में छोटे बालों और फ्रॉक्स में नजर आने वाली हीरोइन की खूब तारीफें हुई थीं और लोग उन्हें काफी क्यूट कह रहे थे। बीते सालों में सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। अब वो फिल्मों में नजर भी नहीं आती और बी-टाउन पार्टीज का भी हिस्सा नहीं होतीं। हाल में ही उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। 30 साल बाद उन्हें देखकर फैंस ने पहचानने से भी इंकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि ऐना अब पहले जैसी नहीं रहीं। कई लोगों का कहना है कि ऐना अब पूरी तरह बदल गई हैं। कुछ फैंस ये भी कह रहे हैं कि ऐना को क्या से क्या हो गया। एक फैन ने उनके दातों पर भी टिप्पणी की है। वैसे बता दें, ये तस्वीरें खुद सुचित्रा ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं।

यहां देखें पोस्ट

 

सफल रहा था करियर

12-13 साल की उम्र में टीवी सीरियल ‘चुनौती’ से सुचित्रा ने डेब्यू किया था। मॉडलिंग और साउथ की फिल्मों में कमाल करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में जगह बनाई। ‘कभी हां कभी ना’ से उन्होंने बॉलीवुड में पैर जमाए। उनकी प्यारी सी स्माइल पर दर्शक फिदा हो गए थे। फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी कापी पॉपुलर हुए। सुचित्रा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।  इसके साथ ही वो गायकी में भी रुची रखती हैं। कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस ने डायरेक्टर शेखर कपूर से शादी कर ली थी। इसके बाद उनकी एक बेटी कावेरी हुई। इस दौरान एक्ट्रेस का फिल्मों से नाता टूट गया।

अब क्या कर रही एक्ट्रेस

सुचित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और लाइफ अपडेट पोस्ट करती रहती हैं। शेखर कपूर से कई सालों पहले अलग होने के बाद वो अपनी बेटी के साथ ही रहती हैं। अब एक्ट्रेस एक ऑथर और पेंटर भी हैं। हाल में ही एक्ट्रेस एक चैरिटी इवेंट में गई थीं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *