Breaking News

बहराइच हिंसा को लेकर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई: महराजगंज में हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमण को लेकर जारी किया था नोटिस – Bahraich News

बहराइच के महसी तहसील में स्थित महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दो समुदायों में विवाद के बाद राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । जिसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी । हत्या से नाराज लोगों

.

हिंसा के बाद पी डब्लू डी की ओर से हत्या के मुख्य आरोपी समेत 23 लोगों को उनकी दुकानों व मकानों को अवैध अतिक्रमण कर बनाए जाने की बात कहते हुए नोटिस जारी किया था । जिसके बाद एक संस्था की और से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल करते हुए नोटिस को गलत बताया था । याचिक पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार व नोटिस पाने वाले लोगों से जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए कार्यवाही पर रोक लगा दी थी ।

इस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी हैं । जिसके बाद इस मामले में अदालत अपना निर्णय सुना सकती है । जिले के लोगों की निगाहें आज होने वाली सुनवाई पर लगी हुई हैं ।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *