Breaking News

अमेठी में जलभराव की परेशानी: नाला खुदाई रुकने से आधा गांव पानी में डूबा, ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

 

अमेठी के तिलोई तहसील के सेमरौता पूरे बन गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आधा गांव पानी में डूब गया है। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से नाला खुदाई का काम शुरू करवाया गया। लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने काम में बाधा डाली, जिससे नाला खुदाई रुक गई।

इस पर नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रधान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने एसडीएम से तत्काल नाला खुदवाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें रतिपाल, अशोक प्रजापति, गणेश कुमार प्रजापति, हरभजन, रामू और पंकज कुमार शामिल थे।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *