Breaking News

सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप के मालिक से टप्पेबाजी: बाइक खड़ी करके दूध लेने गया था, डिग्गी से 16 ग्राम सोना व दो किलो चांदी गायब – Sultanpur News

टप्पेबाजी की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर अहिमाने बाजार में एक ज्वैलरी शॉप के मालिक ने खुद के साथ टप्पेबाजी का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। घटना शुक्रवार शाम कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अहिमाने बाजार की है।

.

जय नारायण सोनी पुत्र बड़े लाल सोनी की अहिमाने बाजार में ज्वैलरी शॉप की दुकान है। शुक्रवार शाम अंधेरा होने के बाद वो दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाजार में ही वो हाईवे पर लापरवाही पूर्व बाइक को एक साइड पर खड़ा कर 50 मीटर दूर दुकान से दूध लेने चला गया। दूध लेकर पलटने पर उसकी बाइक की डिग्गी खुली हुई थी।

आरोप है कि डिग्गी में रखी दो किलो के लगभग चांदी व 16 ग्राम के आसपास सोना उसमें से गायब था। जिस पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला और व्यापारी से लंबी पूछताछ किया। पीड़ित व्यापारी ने एक तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है। इन्वेस्टीगेशन में मामला संदिग्ध पाया गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टप्पेबाजी की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *