Breaking News

पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, CAPFs और असम राइफल्स भर्ती में मिला आरक्षण और विशेष छूट

 

पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सरकार ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन पदों पर भर्ती के लिए ‘पूर्व अग्निवीर’ नाम से एक नई श्रेणी बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में लिखित उत्तर के माध्यम से दी गई।

सरकार के अनुसार, इस नई श्रेणी के तहत पूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में विशेष लाभ दिए जाएंगे। इनमें संबंधित पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अग्निपथ योजना के पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को अतिरिक्त राहत देते हुए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा से छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य सेना में सेवा पूरी कर चुके युवाओं को अन्य सुरक्षा बलों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

क्या है अग्निवीर योजना?

अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना में चार वर्ष के लिए भर्ती की जाती है। सेवा अवधि के दौरान उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। चार साल की सेवा पूरी होने पर एक कर-मुक्त सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाता है।

अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच जैसी चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्षम युवाओं को सैन्य सेवा का अवसर देने के साथ-साथ भविष्य में अन्य सुरक्षा बलों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है।

About Zaman-Admin

Check Also

SIR विवाद पर NDA में भी उठे सवाल, चिराग पासवान समेत 3 सहयोगी दलों ने EC से मांगी सफाई

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *