Breaking News

पीयूष शुक्ला बने BARC में ग्रेड-A वैज्ञानिक: देशभर के 40 होनहारों में हुए चयनित, अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया – देवरिया न्यूज

पीयूष शुक्ला का चयन वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है।

देवरिया जिले के तेलिया शुक्ल गांव के पीयूष शुक्ला ने भारत सरकार के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में ग्रेड-A वैज्ञानिक पद पर चयन प्राप्त किया है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में देशभर से चुने गए 40 मेधावी छात्रों में उन्होंने अपना स्थान बनाया है।

पीयूष के पिता एच.एस. शुक्ला भारतीय रेलवे में वरिष्ठ मंडल लेखा परीक्षा अधिकारी हैं। उनके दादा रविन्द्र शुक्ला बिजली विभाग में सहायक अभियंता पद से सेवानिवृत्त हैं। चाचा कृष्ण मुरारी शुक्ला बिजली विभाग में SDO के पद पर कार्यरत हैं।

पीयूष की इस सफलता में उनकी माता संगीता शुक्ला, मौसी वरुणी शुक्ला और मामा अनंत कुमार दीक्षित का विशेष योगदान रहा है। बड़े भाई कुशाग्र शुक्ला और बहनें अदिति शुक्ला व सौम्या तिवारी ने उनकी पढ़ाई में मदद की।

जिले के युवाओं को मिलेगी प्रेरणा पीयूष की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देवरिया जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से जिले के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। पीयूष का मानना है कि यह सफलता उनके परिवार के सामूहिक प्रयास और आशीर्वाद का परिणाम है।

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *