हरदोई में शहर से सटी बेहटा चाँद ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन की अवैध बिक्री मामले में राजस्व परिषद ने कार्रवाई की है। परिषद ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।
एंटी भू-माफिया प्रभारी राजकुमार द्विवेदी समिति का नेतृत्व करेंगे। हरदोई के एडीएम को समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले उन्नाव के अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की टीम ने भी जांच की थी। टीम ने सरकारी जमीनों की अवैध बिक्री की पुष्टि की थी।
जांच में सामने आया है कि भू-माफिया, ग्राम प्रधान और कुछ तहसील कर्मियों ने मिलकर यह घोटाला किया। इन लोगों ने उसर, बंजर, पशुचर, खलिहान, रास्ता और नाला की जमीनें बेच दीं।
पूर्व में इस मामले की जांच में उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार और लेखपाल को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। राजस्व परिषद ने समिति को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Zaman Times