पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 25 लाख 30 हजार रुपए कीमत का 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसक
.
गिरफ्तार किया गया गांजा तस्कर रवि चौहान उर्फ “सुडडू” बिहार और उड़ीसा से गांजा लाकर गोंडा जिले में बड़े पैमाने पर इसकी बिक्री करता था। पुलिस के अनुसार, रवि चौहान अपने बाल अपचारी साथी के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। इस मामले में गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कार्रवाई के लिए नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को निर्देशित किया था।
तस्करी में शामिल आरोपियों का इतिहास गांजा तस्कर रवि चौहान उर्फ “सुडडू” के खिलाफ बस्ती जिले में गांजा और मादक पदार्थ तस्करी के 6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसे छह बार बस्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े तस्करों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी तलाश अब गोंडा पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस गोंडा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद 1 किलो 200 ग्राम गांजा की कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपए है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। गोंडा पुलिस अब उन आपराधिक नेटवर्क की गहरी जांच कर रही है, जो इस तस्करी में शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Source Agency News
Zaman Times