Breaking News

”गोंडा-बहराइच वाले लड़ना जानते, टूटना नहीं”: अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण का पलटवार, कहा- इधर कोई फर्क नहीं – Gonda News

 

नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम में बोलते पूर्व सांसद।

गोंडा में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोंडा जिले के नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 2023

.

उन्होंने कहा, “अब तो आप लोग भी सुनते होंगे कि मैं धरना नहीं दिया था, बल्कि उन्होंने (आरोप लगाने वालों ने) ही धरना दिलवाया था। लेकिन देखिए, क्या मेरे चेहरे पर कोई शिकन है? वह लोग आपस में लड़कर ही परेशान हैं, और मुझे इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा।”

कविता से दिखाई ताकत बृजभूषण शरण सिंह ने कविता के माध्यम से अपनी ताकत और जज़्बे का एहसास दिलाते हुए कहा, धन्य महोबा कय पानी है जेकर बकरी बाघ बियय, हम गोंडा बहराइच वाले होई।” उन्होंने कहा कि गोंडा और बहराइच वाले लड़ना जानते हैं, लेकिन टूटना नहीं जानते।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा, “जो लोग युद्ध से बचते हैं, वे अभागे होते हैं। या तो उन्होंने अपने प्राण गंवाए होते हैं, या रण छोड़कर भागे होते हैं। मैं चाहता हूं कि देवीपाटन मंडल का हर बच्चा ऐसा बने कि उसका जीवन दीपक की तरह जले और सबको ज्योति दे। हमारा जीवन ऐसा हो कि लोग हमसे और हमारे बच्चों से प्रेरणा लें।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बयान यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों का असर उनके आत्मविश्वास पर नहीं पड़ा है। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक मौजूद थे, जिन्होंने सिंह के विचारों को सुना।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *