गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की विनय खंड 1, 2, 3, 4 की समितियों की समीक्षा बैठक मनीषा मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी दीक्षित ने की। महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यवाहक महासचिव कर्नल एएन पांडे, सचिव सीजी नायर और कार्
.
बैठक में समिति के खंड प्रभारी राकेश जेटली, आरके गोस्वामी, राजीव प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। साथ ही बीएस चंदोला, जीके गुप्ता, सुनीता पांडे, जगरूप सिंह, बीएस सिसोदिया, एके मिश्रा, एससी यादव, उपम सक्सेना, कर्नल सुनील कुमार, अभय कुमार रुपबार, अमिताभ अवस्थी जैसे सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।
क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला ने महासमिति के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी और उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को सुना। प्रमुख समस्याओं में विराम खंड में कुत्तों का आतंक, सफाई की अव्यवस्था, मच्छरों का प्रकोप और खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने की समस्या शामिल रहीं। इसके अलावा मकान नंबर 2/100 के सामने पार्क में पेड़ों की छटाई कराने की मांग भी उठाई गई।
समाधान का आश्वासन डॉ. शुक्ला ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि दिन-प्रतिदिन की समस्याओं जैसे नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और सीवर की समस्याओं का समाधान लखनऊ वन ऐप के माध्यम से प्राथमिकता पर करवाएं। बैठक में बर्तन बैंक, दवा बैंक, वस्त्र और कंबल वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियों को समिति स्तर पर संचालित करने पर जोर दिया गया। समिति ने यह संकल्प लिया कि जनहित में सभी प्रयास सामूहिक रूप से किए जाएंगे।
Source Agency News
Zaman Times