Breaking News

सपा नेता हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, परिवार ने बताया पुरानी दुश्मनी का मामला — बांदा

 

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में 55 वर्षीय सपा बूथ अध्यक्ष सुखराज प्रजापति की जबरदस्ती के प्रयास के दौरान हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार फरसे के वार इतने जबरदस्त थे कि मृतक के सिर की हड्डी टूटकर अंदर चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सिर के दाएं हिस्से पर एक और बाएं हिस्से पर तीन गंभीर चोटें थीं।

घटना के बाद आरोपित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने युवती को 14 दिन की रिमांड पर ले लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। सपा नेता के पुत्र पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मां-बेटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस आधार पर धारा 333, 103(1), 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दो डॉक्टरों की टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार सिर पर चार वार किए गए थे, जिससे मृतक की हालत अत्यंत गंभीर थी।

घटना का घटनाक्रम

पवन कुमार ने बताया कि गुरूवार की दोपहर लगभग दो बजे पड़ोसी युवती उनके घर आई और कहा कि मां ने उन्हें मुगौड़ा खाने के लिए बुलाया है। इसके बाद उनके पिता उनके घर चले गए। आधा घंटे बाद घर से “बचाओ बचाओ” की आवाज आई। पवन की मां दौड़कर गई तो वहां युवती व उसकी मां, रजवा व भउवा पुत्रगण भुरवा और राममिलन पुत्र भउवा मौजूद थे। पवन की मां को देखकर आरोपी भाग गए। पिता सुखराज चारपाई पर लहुलुहान हालत में पड़े थे।

पिता की हत्या की वजह पर विवाद

पवन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि युवती ने खाने के बहाने उनके पिता को बुलाया और पहले से घात लगाए बैठे दुश्मनों ने उनकी हत्या की। उनका कहना है कि जबरदस्ती का कोई मामला नहीं है, बल्कि यह पुरानी रंजिश का नतीजा है।


 

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *