Breaking News

श्रद्धालुओं की मदद में जुटी गाजीपुर पुलिस: बिहार से कुंभ जा रही बस खराब हुई, पुलिस ने की ठहरने की व्यवस्था; सुबह दूसरी बस से भेजा – Ghazipur News

 

गाजीपुर में पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। बिहार के गोपालगंज से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसमें 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। थाना सैदपुर क्षेत्र के पियरी बाजार के पास बस के रुक जाने की सू

.

थाना प्रभारी सैदपुर ने तत्काल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। बस की मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को पियरी ग्राम पंचायत भवन में ठहरने की व्यवस्था की और उनके भोजन का भी प्रबंध किया। अगली सुबह पुलिस ने एक अन्य बस की व्यवस्था कर सभी श्रद्धालुओं को संगम स्नान के लिए सकुशल रवाना किया।

लिस ने श्रद्धालुओं को पियरी ग्राम पंचायत भवन में ठहरने की व्यवस्था की।

गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान गाजीपुर के हाईवे से होकर बिहार, असम और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ-जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस लगातार हाईवे पर निगरानी रख रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *