Breaking News

पूर्व सांसद बृजभूषण का केजरीवाल पर हमला: बोले- 10 सालों तक दिल्ली को बंधक बनाकर रखा, मुझे पता था वो वापस नहीं आएंगे – Balrampur News

 

 

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बृजभूषण।

बलरामपुर में मंगलवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने केजरीवाल को झूठा और धोखेबाज करार दिया।

 

बृजभूषण ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली को बंधक बना कर रखा। जिसे अब जनता समझ चुकी है। वे बलरामपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वीर विनय चौक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रुके।

पूर्व सांसद ने मंदिर के बारे में बताया कि यह अयोध्या की हनुमानगढ़ी से जुड़ा हुआ है। उनका इस मंदिर से 25-30 वर्षों का पुराना नाता है। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति बेहद सटीक थी। क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का असर मतदान पर दिखा। उन्होंने बताया कि पासी समाज के उम्मीदवार को टिकट देने से 70 प्रतिशत पासी वोट भाजपा को मिले। जिससे ऐतिहासिक जीत हासिल हुई।

मैं जानता था, केजरीवाल दोबारा नहीं आएंगे…

वहीं दिल्ली को लेकर कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दिल्ली में तो चुनाव से दो-तीन महीना पहले लोगों को लगता था कि केजरीवाल दोबारा आएंगे, लेकिन मैं पहले से ही जानता था कि केजरीवाल दोबारा नहीं आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और गृहमंत्री ने बहुत अच्छी सूझबूझ के साथ रणनीति बनाई। आम आदमी पार्टी से दिल्ली की जनता त्रस्त थी। लोगों को यह पता चल गया था कि अरविंद केजरीवाल झूठा है, फ्रॉड है। उसने 10 वर्षों तक दिल्ली को बंधक बनाकर रखा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *