Breaking News

कोहरा छंटा, पर ठंड का कहर जारी: पारा 7 डिग्री पर पहुंचा, अलाव बने सहारा – भदोही न्यूज़

 

बुधवार को कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड जारी रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ठंड से बचाव के लिए लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे और दिनभर अलाव का सहारा लेते दिखे। लगातार पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आमतौर पर सुबह से गुलजार रहने वाली सड़कें सुनसान नजर आईं। सुबह की सैर करने वाले लोगों ने भी अपनी दिनचर्या रोक दी है।

पशुपालक भी अपने जानवरों को ठंड से बचाने के लिए अलाव और अन्य देसी उपायों का सहारा ले रहे हैं। जिलाधिकारी शैलेश कुमार लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं और पशुओं के लिए अलाव तथा हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा, जिसमें कभी कोहरा तो कभी ठंड का असर देखा जाएगा।

 

About Zaman-Admin

Check Also

सुल्तानपुर में धूमधाम से संपन्न हुई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

  सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार देर रात लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *