Breaking News

देवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट;VIDEO: दबंगों ने ढाबे में लगा दी आग, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार – Deva (Nawabganj) News

जमीनी विवाद को लेकर ढाबे में लगाई आग।

बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ढाबे में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

.

मामला देवा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ढाबे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में ढाबा जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है।

काफी समय से चल रहा था विवाद

पीड़ित रिशु मिश्रा ने बताया कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और शाम को फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस दौरान विपक्षियों ने उनके ढाबे में आग लगा दी, जिससे उनके व्यापार को भारी नुकसान हुआ।

मामले की जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जो मारपीट और आगजनी में शामिल थे। देवा थाना के अतिरिक्त प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *