Breaking News

जेल में महिला बंदियों के लिए आंगनबाड़ी जैसी सुविधाएं शुरू: महराजगंज जेल में 53 महिलाएं और 4 बच्चे बंद, महिला बंदी रक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

महराजगंज जिला जेल में महिला बंदियों और उनके बच्चों के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। जेल अधीक्षक ने कारागार मुख्यालय के निर्देश पर यह कदम उठाया है।

 

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 791 बंदी हैं। इनमें 53 महिलाएं और उनके साथ 4 बच्चे रह रहे हैं। जेल प्रशासन ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है।योजना के तहत दो महिला बंदी रक्षकों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षकों से विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

निरक्षर बंदियों के लिए विशेष शिक्षण कार्यक्रम

इससे जेल में महिला बंदियों और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और कल्याणकारी सुविधाएं मिल सकेंगी। जेल अधीक्षक आशीष रंजन के अनुसार, बंदियों के मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। निरक्षर बंदियों के लिए विशेष शिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे और भविष्य में बेहतर अवसर पा सकेंगे।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *