Breaking News

सहारनपुर के 20 से अधिक इलाकों में आज दोपहर 12 से 3 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी; दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं

 

सहारनपुर में शुक्रवार को शहरवासियों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। मरम्मत और नई विद्युत लाइन बिछाने के कार्य के चलते शहर की 20 से ज्यादा कॉलोनियों और तीन औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रस्तावित है, जिससे करीब दो लाख उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा।

बिजली विभाग की ओर से बताया गया है कि यह कार्य आगामी वित्तीय योजना के तहत किया जा रहा है। इस दौरान 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सड़क दूधली से 33/11 केवी उपकेंद्र कैलाशपुर-2 तक नई 33 केवी लाइन डाली जाएगी। इसके चलते कैलाशपुर-2 उपकेंद्र से जुड़े दाबकी टाउन, देव भूमि औद्योगिक क्षेत्र-1, औद्योगिक क्षेत्र-3 और कैलाशपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

इसके अलावा जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी इसी समय बिजली कटौती की जाएगी। यहां जनकनगर, शालीनार, लिंक रोड, कंपनी बाग और माधोनगर फीडर की लाइनों पर गार्डिंग, जंपर और इंसुलेटर बदलने का काम किया जाएगा, जिसके चलते इन इलाकों में दोपहर के समय बिजली नहीं मिलेगी।

हुसैन बस्ती उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी सुधार कार्य प्रस्तावित है। भगवती, प्रेमपुरी, हुसैन बस्ती, हनुमान नगर और गैस गोदाम फीडर पर आवश्यक मरम्मत के कारण इन इलाकों में भी तय समय पर बिजली कटौती रहेगी। वहीं जनता रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। खासकर उद्योगों, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और बेहतर हो जाएगी।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *