Breaking News

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत: काफी समय से थीं बीमार, दवा लेकर लौट रही थीं, ट्रैक पार करते समय हादसा – Unnao News

 

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा लेकर वापस घर लौट रही थी। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद शिना

.

जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव निवासिनी उर्मिला देवी (66) पत्नी स्व. बाबूलाल पिछले कई दिनों से बीमार थीं। वह नवाबगंज स्थित एक अस्पताल में दवा लेने के बाद वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल लखनऊ ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी के कर्मियों ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करने के बाद घटना की जानकारी पारिवारिकजनों को दी। मोर्चरी हाउस पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे। जीआरपी थाना अध्यक्ष अरविंद पांडे ने बताया कि एक्सीडेंट होने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

हादसे की जानकारी देते परिजन।

Source Agency News live

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *