बलरामपुर जनपद में इस समय कड़की की ठंड का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनपद में कोहरा और आसमान में छाए बादल के चलते तापमान में भरी गिरावट देखी जा रही है। आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया
.
बलरामपुर जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंडक के चलते आवागमन भी प्रभावित हो रहा है जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाम 5 बजते ही ठंडक का असर देखा जा रहा है जो सुबह करीब 10 से 11 बजे तक बना रह रहा है। इसके चलते लोगों के दैनिक कार्यों में काफी असर पड़ रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडक अधिक होने के चलते कृषकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कृषकों को खेती किसानी करने में काफी समस्या हो रही है। ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। जिले में बीते दिन हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है।
विद्यालय के कार्यों पर दिख रहा काफी असर जिले में तापमान में काफी गिरावट के चलते ठंडक बढ़ती जा रही है। जिसके चलते विद्यालय के कार्यों में काफी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या विद्यालय आने जाने वाले छात्रों को हो रही है क्योंकि सुबह कोहरा और ठंड के चलते आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। तहसील तुलसीपुर के विद्यालय में तीनार प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र का कहना है ठंड के चलते स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही छात्रों पर काफी असर दिख रहा है। क्योंकि ठंड के कारण विद्यालय में छात्र कम उपस्थित हो रहे हैं। जिससे उनके शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य विभाग के ऑफिस में काम करने वाले लोगों को आने-जाने में भी काफी समस्या हो रही है।
जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव को लेकर जारी किया एडवाइजरी बलरामपुर जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी किया है। इसके साथ ही रैन बसेरा का संचालक, अलाव व्यवस्था आदि व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही जिले के संचालित गौशालयों में भी ठंड से बचाव के उपाय किए गए है। जनपद के तीनों तहसीलों में अलाव की व्यवस्था को लेकर 50-50 हजार एडवांस दे दिया गया है।
Source Agency News
Zaman Times