Breaking News

“DJ पर डांस के दौरान फायरिंग का मामला दर्ज: आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, देर रात DJ को लेकर हुआ था विवाद

 

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधईपुरवा गांव में देर रात डीजे पर नाचने को लेकर हनुमंत लाल शुक्ल द्वारा की गई फायरिंग को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर कोतवाली पुलिस ने गोली लगने से घायल निखिलेश शुक्ला के तहरीर पर आरोपी हनुमंत लाल शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना में 22 वर्षीय निखिलेश शुक्ला के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिनका गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना देर रात हुई जिसके बाद मिथिलेश शुक्ला गुट की तहरीर पर नगर कोतवाली में हनुमंत लाल शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमंत लाल शुक्ला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

फायरिंग में सत्येंद्र नाथ शुक्ला के प्राइवेट पार्ट से भी गोली छूकर निकल गई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक अपने हाथ में तमंचा लिए हुए दिख रहा है, जिसे वह लोगों के डर से कमर के पीछे छिपा रहा है। इसी दौरान लोगों के बीच विवाद बढ़ता है और फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। बताया गया है कि आरोपी हनुमंत लाल शुक्ला ने खुद को बचाने के लिए अपने सिर पर हमला कर लिया था और फायरिंग का आरोप निखिलेश शुक्ला गुट पर लगाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि देर रात करीब 8 बजे नगर कोतवाली पुलिस को बुधईपुरवा में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों – मिथिलेश शुक्ला और हनुमंत लाल शुक्ला – के बीच गाली-गलौज और मारपीट की सूचना मिली थी।जिसमें निखिलेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि हनुमंत शुक्ला ने उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया है जिससे उसके पैर में छर्रा लग गया है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में निखिलेश शुक्ला को भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *