Breaking News

CHC में डॉक्टर की कार में लगी आग: पास में पार्क की गईं 2 कारें और बाइक भी जलीं, 3 घंटे के बाद पाया काबू – Bahraich News

बहराइच के मिहिपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की देर रात एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर मनु शर्मा के आवास की पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लि

.

घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में एक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जबकि दो अन्य कार और एक बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा।

मोतीपुर पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *