जिले में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के तहत 17 गांवों की ग्रामवार समीक्षा डीएम द्वारा की गई। इन गांवों में से 6 गांव बेमुआ, शेरपुर ढोटारी, हटवार मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदुमपुर और दशवन्तपुर 2023 और 2024 में चकबंदी प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं। समीक्षा में
.
डीएम ने रायपुर बाघपुर गांव में धारा-52 का प्रकाशन पूर्ण होने की जानकारी दी। वहीं, अन्य 10 गांव बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव (सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरबेपुर, बद्धोपुर, बघांव और मुड़ियार में 10 साल से अधिक समय से जारी चकबंदी प्रक्रिया को 2 सालों के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।
अदालती मामलों पर विशेष जोर तिलसड़ा, दरबेपुर, और तरांव (खानपुर) जैसे 3 गांव उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से प्रभावित हैं। डीएम ने इन गांवों के स्थगन आदेश को समाप्त कराने के लिए उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया।
गाजीपुर में डीएम ने बैठक की।
प्रक्रिया में लाएं पारदर्शिता इसके साथ ही, चकबंदी न्यायालयों की पत्रावलियों और संबंधित गांवों के अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया का उद्देश्य गांवों में भूमि के बेहतर प्रबंधन और विवादों के निपटारे को सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश दिए।
Source Agency News
Zaman Times