Breaking News

मुरादाबाद में विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंचे DM: कहा-छुट्टी जाएं तो पटल की चाबी जेब में न ले जाएं कर्मचारी, रिकॉर्ड दुरुस्त रखें – Moradabad News

विकास भवन में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अनुज सिंह।

मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान एक-एक करके सभी विभागों में कर्मचारियों की उपस्थित चेक की और रिकॉर्ड का रख रखाव देखा। इस दौरान डीएम ने रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी न

.

जिलाधिकारी के निरीक्षण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की एई वर्षा गर्ग गैरहाजिर मिलीं। अभिलेखों का रख रखाव ठीक ढंग से नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और इसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गो आश्रय स्थलों पर आने वाले खर्च का ब्योरा तलब किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जब रिकॉर्ड मांगे तो जवाब मिला कि संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर है और रिकॉर्ड अलमारी में बंद हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। पेंशन से संबंधित रिकॉर्ड के बारे में भी डीएम ने जानकारी की।

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ सीडीओ सुमित यादव भी मौजूद रहे।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *