Breaking News

अनुराग कश्यप बेटी आलिया की रिस्पेशन पार्टी में बने DJ, शेन ग्रेगोइरे ने बजाया ढ

 

Image Source : INSTAGRAM
आलिया-शेन की रिसेप्शन पार्टी का वायरल वीडियो

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की है। इस शादी में अनुराग के कई दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई। वहीं मशहूर डायरेक्टर अनुराग बीते 2 दिनों से वह अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल के अलावा अनुराग कश्यप की भी कुछ मजेदार वीडियो चर्चा में बनी हुई है जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह DJ बन धूम मचा रहे हैं। ये वीडियो आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे के रिसेप्शन पार्टी का है।

आलिया और शेन की शादी के वायरल मोमेंट

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे के रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्वेता बसु प्रसाद ने लिखा, ‘लड़कीवाले’। उन्होंने आगे लिखा, ‘बधाई हो @aaliyahkashyap @shanegregoire आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां।’ इस के अलावा उन्होंने आलिया की मां और अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज को भी टैग किया। ये फोटोज और वीडियो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। एक वीडियो में अनुराग कश्यप के दामाद शेन अपनी पत्नि आलिया को बैठा कर ढोल बजाते नजर आ रहे हैं।

 

आलिया की रिस्पेशन पार्टी में DJ बने अनुराग

बेटी आलिया की शादी में अनुराग कश्यप का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें हेडफोन लगाकर डीजे बन झूमते हुए दिखा जा सकता है। वहीं बाकी लोग भी उनके साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। अपने रिस्पेशन में आलिया गोल्डन ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में दिखीं। वहीं शोन ब्लैक पैंट सूट में नजर आए। बता दें कि आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने बुधवार 11 दिसंबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। वहीं आलिया-शेन की रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के तमाम सितारों ने एक से बढ़कर एक लुक में महफिल लूट ली। अपनी बेटी आलिया की रिसेप्शन पार्टी में अनुराग कश्यप व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *