Breaking News

OT एरियर और मेडिकल कैशलेस सुविधा को लेकर चर्चा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमर्श, AWEIL के सीएमडी ने जल्द भुगतान का भरोसा दिया – Kanpur News

 

अखिल भारतीय अध्यक्ष का स्वागत करतें संघ के कर्मचारी

भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष मारुति पवार का आयुध निर्माणी कानपुर के जेसीएम चतुर्थ कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने OT एरियर भुगतान को लेकर चिंता व्यक्त की। जिस पर मजदूर संघ के अध्यक्ष ने कार्यकारी निदेश

.

संघ के भारतीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने आयुध निर्माणी के कर्मचारियों संग वार्ता की। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे अर्से से कर्मचारियों का OT एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

जिसके बाद मारुति पवार ने AWEIL समूह के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एके मौर्या व आयुध निर्माणी कानपुर के कार्यकारी निदेशक आलोक कुमार से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की और OT एरियर का भुगतान कराने की मांग की।

इस दौरान संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश यादव, वेद व्यास मणि, शिवेंद्र सागर शर्मा, अमरेंद्र मोहन, सुधा रानी, दीपक उपाध्याय, कमल किशोर गौड़, अजय पाल, ओके त्रिपाठी, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *