Breaking News

प्रयागराज में वैक्सीनेशन की डिजिटल निगरानी शुरू, यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल से रियल टाइम में देखें टीकाकरण की स्थिति

प्रयागराज में वैक्सीनेशन की डिजिटल निगरानी, UDSP पोर्टल से होगी रियल टाइम रिपोर्टिंग

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग ने अब वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए डिजिटल प्रणाली को अपनाने की तैयारी की है। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (UDSP) के माध्यम से यहां होने वाले सभी वैक्सीनेशन की निगरानी की जाएगी। संबंधित अधिकारी इस पोर्टल का उपयोग करके यह देख सकेंगे कि टीकाकरण अभियान कहां और किस स्तर पर चल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एके तिवारी के अनुसार, “इस पोर्टल से हमें रियल टाइम में सटीक डेटा मिलेगा, जिससे समय पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया (Public Health Response) सुनिश्चित की जा सकेगी।” जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह पहल वैक्सीनेबल डिजीजेस की निगरानी में भी मदद करेगी और स्कूल-आधारित टीकाकरण अभियानों के प्रभावी मॉनीटरिंग में सहायक साबित होगी।

प्रत्येक बच्चे तक वैक्सीनेशन पहुंचाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रदेश निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा कि “यह प्रयास बच्चों तक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। यूडीएसपी के माध्यम से निगरानी की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा।” जनपद निगरानी अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने जानकारी दी कि अब तक पोर्टल पर 60 लाख से अधिक टेस्ट रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी हैं। VPD निगरानी का इंटीग्रेशन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और रोग पहचान व समय पर प्रतिक्रिया में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *