कानपुर देहात में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। खासकर रात के समय कोहरे की चादर छाने लगी। जिससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है। हाईवे पर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भ
.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और कोहरे का असर भी गहरा होगा। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। दिन में भी सर्दी बनी रह सकती है। रात में तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस दौरान कोहरे के कारण ठंड अधिक महसूस होगी। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
विशेषज्ञों ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। क्योंकि ठंड और कोहरे के कारण फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से गेहूं और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा, अधिक कोहरा होने पर वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी। ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें। वाहन चालकों को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे रात के समय हाईवे पर चलने से बचें और कोहरे के दौरान अपने वाहनों की हेडलाइट्स का सही उपयोग करें।
Source Agency News
Zaman Times