Breaking News

अमेजन से प्रिंसिपल को 3 iPhone-15 की डिलिवरी: कासगंज के स्कूल प्रिंसिपल ने 2 लाख रुपए के फोन और सामान तुरंत लौटाए, बोले – ये मैंने नहीं मंगाया

 

कासगंज के ज्ञानोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कुमार मिश्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हें अमेजन से 2 लाख रुपए मूल्य के 3 iPhone-15 और अन्य सामान डिलीवरी हो गए, जिन्हें उन्होंने तुरंत लौटाया।

घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे हुई। कैनाल रोड स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य को अमेजन का पार्सल मिला। पार्सल खोलने पर उन्होंने देखा कि उनके ऑर्डर के अलावा इसमें 3 iPhone-15, पेनड्राइव्स, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान भी थे, जिन्हें उन्होंने मंगाया नहीं था।

सुमित कुमार मिश्र ने तुरंत अमेजन कस्टमर केयर से संपर्क किया और अतिरिक्त सामान लौटाने की पहल की। इसके बाद डिलीवरी एजेंटों को सामान सुपुर्द कर दिया गया।

अमेजन और डिलीवरी एजेंटों ने सुमित कुमार मिश्र के इस कदम की सराहना की और अन्य ग्राहकों से अपील की कि गलती से आए किसी भी पार्सल को ईमानदारी से वापस करें और सही ग्राहक तक पहुंचाने में मदद करें।

सुमित कुमार मिश्र का यह कार्य न केवल अमेजन के लिए राहत बना, बल्कि समाज में ईमानदारी और नैतिकता की नई सीख भी दे गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक और स्टाफ भी मौजूद रहे।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *