Breaking News

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में डेविड वॉर्नर ने कबूला जुर्म, 18 अगस्त को आएगा फैसला

 

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शराब के प्रभाव में वाहन चलाने के मामले में अदालत के सामने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। सिडनी की अदालत में बुधवार को उनके वकील ने वॉर्नर की ओर से ‘मिडिल रेंज ड्रिंक ड्राइविंग’ के आरोप को स्वीकार किया। अब इस मामले में अदालत 18 अगस्त को सजा पर अपना फैसला सुनाएगी।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, घटना के समय डेविड वॉर्नर एक वैन चला रहे थे। आरोप है कि उन्होंने पुलिस की रैंडम ब्रीथ टेस्टिंग (RBT) जांच चौकी से पहले ही वाहन रोक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनका ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान डेविड वॉर्नर स्वयं अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से वकील बॉबी हिल ने अदालत में पेश होकर दोष स्वीकार किया। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि जीवन में किसी से भी गलती हो सकती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी गलती को स्वीकार करना और उसकी जिम्मेदारी लेना है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी।

अब अदालत 18 अगस्त को उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर डेविड वॉर्नर के खिलाफ सजा तय करेगी।

डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेलीं और लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे। फिलहाल वह घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय हैं और सिडनी थंडर की कप्तानी कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी कैंडिस वॉर्नर और तीन बेटियां हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू तय! गोवा में दिसंबर में खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। IPL …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *